मंत्रालय पर निकलेगा मराठा समाज का वाहन मोर्चा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 30 August 2018

मंत्रालय पर निकलेगा मराठा समाज का वाहन मोर्चा

मुंबई। आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा ने 4 सितंबर को मंत्रालय पर वाहन मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है। साथ ही शुक्रवार को कोल्हापुर में मराठा मोर्चा के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई है, जिसमें आंदोलन की दशा और दिशा तय की जाएगी।

गुरुवार की सुबह में कोल्हापुर में मराठा समाज की ओर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सरकार के विरोधी में जमकर नारेबाजी की गई । बीते बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा के राज्य समन्वयकों की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक पिछड़ा वर्ग की रिपोर्ट नहीं आती तब तक विधानमंडल का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा। इससे मराठा मोर्चा के पदाधिकारी नाराज हो गए हैं और मुख्यमंत्री पर आश्वासन पूरा न करने का आरोप लगाया है।

मराठा समाज के नेताओं ने फिर से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कोल्हापुर में मराठा मोर्चा का आंदोलन गुरुवार को तेज कर दिया गया और अन्य जिलों में आंदोलन की दशा और दिशा शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक में तय किया जाना है। मराठा मोर्चा की ओर से 4 सितंबर को राज्य के सभी जिलों से वाहन मोर्चा मंत्रालय तक लाया जाएगा। मुख्यमंत्री का निषेध व्यक्त किया गया है । इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को रणनीति तय की जानेवाली है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad