मौसम का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 07 लोगों की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

मौसम का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 07 लोगों की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर के कांट थाना अन्तर्गत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 07 लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनां के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही, उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिकारियों को उनकी समुचित चिकित्सा एवं देखभाल के निर्देश भी दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad