नहीं होने दिया जाएगा एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग : राजनाथ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

नहीं होने दिया जाएगा एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग : राजनाथ

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि एससी-एसटी एक्ट में किसी का उत्पीड़न नहीं हो रहा है और न ही किसी को इसका दुरुपयोग करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोई नया एक्ट नहीं बना है, जो पुराना एक्ट है वही है। यह कांग्रेस के समय में भी था अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में भी था और आज भी वही है। अगर इसका दुरुपयोग कहीं पर होगा तो राज्य सरकारें इस पर संज्ञान लेंगी।
नक्सल समस्या पर उन्होंने कहा कि कहा कि यह वाकई में बड़ी समस्या है। अब तो नक्सली दूसरा रास्ता अपना रहे हैं, वह शहरों में आ गए हैं वह अपनी विचारधारा से लोगों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। यह जानकारी एजेंसियों के जरिए प्राप्त हुई है। अभी हाल में भी जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें से कुछ 2012 में भी गिरफ्तार हुए थे। उस समय भी उन पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन देश तोड़ने की आजादी किसी को नहीं दी जा सकती। इससे बड़ा कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की है। इनके (गिरफ्तार किए गए लोगों के) पुराने रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। पहले भी इन पर यही आरोप लगे थे।
गृहमंत्री शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यक्रम क अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की लखनऊ ब्रांच का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारी सरकार का मकसद है कि बैंकिंग सिस्टम की पहुंच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक हो। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा के अवमूल्यन पर उन्होंने कहा कि ये अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण हुआ है। दुनिया के कई देशों की करेंसी की वैल्यू डॉलर के मुकाबले घटी है। उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद इन्वेस्टर्स भारत में निवेश कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर भी कोई विकल्प निकालने की बात कही।
राजनाथ ने कहा कि कश्मीर में हालात जो पैदा हुए हैं वह पहले से ही हैं। लेकिन मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश को अब कश्मीर की समस्या का पूरा समाधान देंगे। कश्मीर में जिनके अपहरण हुए थे उसमें हमारे सुरक्षाकर्मियों ने जवाब दिया कि सबको छोडऩा पड़ा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 1930 में जनगणना जाति के आधार पर हुई थी रिजर्वेशन का लाभ मिलता है लेकिन यह जरूरी है की रिजर्वेशन किस को और कितने लोगों को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad