लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले विधायक शिवपाल सिंह यादव अपने संगठन को और मजबूत व संगठित करने के लिए आज एक और आगे बढ़ गए। सोमवार को उन्होंने सक्युलर मोर्चा का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश के 14 मण्डल में 14 प्रभारियों का मनोनयन कर दिया, जिसमें सपा संरक्षक के पुराने कई सहयोगियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिवपाल ने जहां राम सिंह यादव को लखनऊ का प्रभारी बनाया है, वहीं देवेंद्र गुप्ता को आगरा का, राम दर्शन यादव को आजमगढ़ का और प्रकाश राय उर्फ लल्लन राय को इलाहाबाद मंडल का प्रभारी बनाया है। इसी तरह रघुराज सिंह शाक्य कानपुर मंडल के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं गोरखपुर से डॉ. एमपी यादव, फैजाबाद से प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ से डा.रक्षपाल सिंह व झांसी से विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हु राजा प्रभारी बनाए गए गए। इसी प्रकार वाराणसी से देवेंद्र सिंह, बस्ती से बाबूराम निषाद, बरेली से फरहत मियां, मिर्जापुर से जय सिंह और मेरठ से डॉ. मरगूब त्यागी प्रभारी घोषित किए गए हैं।
Post Top Ad
Monday 24 September 2018
शिवपाल की सेक्युलर मोर्चा के 14 प्रभारी घोषित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment