मेष राशिफल— आज का दिन आपका मिश्र फलदायक होगा, व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा ही होगा लेकिन थोड़ी सावधानियाँ अवश्य रखनी होगी। उधारी में भी जितना सचेत रहेंगे उतना ही आपके लिए ठीक रहेगा। आपके विरोधी आपसे भयग्रस्त होंगे।
वृषभ राशिफल— आज दैनिक व्यवसाय में विक्रय क्रमशः प्रगतिदायक सिद्ध होगा। किए गए श्रम का उचित फल प्राप्त करेंगे। नए कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संतुष्टी एवं सन्तति का स्नेह जीवन को हरा-भरा करने में सहायक होगा।
मिथुन राशिफल— आज का दिन आपको प्रगति की ओर नई दिशा सूचन करेगा तथा वैचारिक दृष्टि से अनेकानेक विचार भी प्रदान करेगा। शारीरिक आरोग्य की प्राप्ति होगी, शक्ति का स्त्रोत एवं रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी। दाद-खुजली की शिकायत हो सकती है, पर वह सामान्य ही सिद्ध होगी।
कर्क राशिफल— आज आप व्यावसायिक चाल को समझने के बाद ही आगे बढ़ें, अन्यथा लाभ की जगह हानि हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखें। जीवनसाथी का स्नेह एवं सन्तति का सम्मान, दोनों अच्छी तरह से प्राप्त होंगे।
सिंह राशिफल— आज शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आपको दिनचर्या को सुगठित करनी होगी, यदि अनावश्यक रुप से थकान महसूस हो तो आपको वैद्यकीय सलाह अनिवार्य होगी। किसी भी कार्य में मन नहीं लगने से थोड़ी अस्त-व्यस्त स्थिति का निर्माण होगा।
कन्या राशिफल— आज के दिन आपको व्यापार में धन लाभ की अधिक मात्रा रहेगी। लेखन-कार्य एवं अभ्यास के प्रति क्रमशः आपकी रुचि बढ़ती जाएगी, जो सफलता में परिवर्तित होगी। शत्रुओं कि कोई भी कार्यवाही आपके विरुद्ध नाकामयाब ही सिद्ध होगी।
तुला राशिफल— यदि आज आप सट्टा, लॉटरी या वायदे के व्यापार में व्यस्त हैं या जाना चाहते हैं तो पूरा दिन प्रतिकूल है। आज का दिन मानसिक व शारीरिक तौर पर सर्वाधिक व्यथित करेगा, जिस से अशान्ति, भय, पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशिफल— आज व्यवसाय में लाभ का योग बनने से आर्थिक उन्नति होगी तथा भौतिक सुख-समृद्धि प्राप्ति हेतु आपको पारिवारिक प्रोत्साहन की प्राप्ति भी होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा, सन्तुष्टि मिलेगी।
धनु राशिफल— आज पारिवारिक अशान्ति रहेगी या शुभ कार्य में न्यूनता आ सकती है। छोटी-छोटी मानसिक परेशानियाँ आ सकती है पर उन पर साम्राज्य तो आपका ही रहेगा। आर्थिक स्थिति पर काबू रखने हेतु थोड़ा पराक्रम भी जरूरी होगा।
मकर राशिफल— आज आपको व्यवसाय में मित्र, स्नेहीजनों का साथ-सहकार प्राप्त तो होगा, लेकिन थोड़ी विनती करनी होगी। व्यापार में पूरी ईमानदारी व लगन से काम करने पर भी आपको सफलता मिलने में अधूरापन लगेगा। शान्ति बनाए रखें।
कुम्भ राशिफल— मानसिक परमानन्द की अनुभूति आज आपको होगी। इच्छित कार्यों में सफलता मिलने पर एवं स्वास्थ्य योग्य रहने पर तन-मन में स्वस्थ्यता पाएंगे। कम से कम शारीरिक कर्म करने पर भी सफलता का प्रमाण अधिक ही रहेगा।
मीन राशिफल— आज आपके दिनचर्या में धार्मिक कार्यों, परोपकार व दान-धर्म से उल्लेखनीय बदलाव आएगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा जिससे आपकी आन्तरिक शक्ति में वृद्धि होगी। अच्छे व्यक्तियों से मुलाकात बनी रहेगी।


No comments:
Post a Comment