राजधानी के पटरी और पान दुकानदारों का 16 को बंद का ऐलान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 15 September 2018

राजधानी के पटरी और पान दुकानदारों का 16 को बंद का ऐलान

नगर निगम और पुलिस उत्पीड़न को लेकर शासन से करेंगे शिकायत

लखनऊ। नगर निगम और पुलिस के उत्पीड़न के साथ साथ राजधानी पटरी और पान के दुकानदारों से जुर्माने के नाम पर एक से दस हजार वसूलने के मामले को लेकर पटरी और पान दुकानदारों ने 16 सितम्बर को लक्ष्मण मेला मैदान में विशाल प्रदर्शन और बैठक का आयोजन किया है। इस दौरान ये दुकानदार अपनी शिकायते शासन तक पहुंचायेंगें तथा इस उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने की मांग भी करेंगें।


बातते चलें कि बीते कई महीनों से राजधानी में खुली सिगरेट बेचने के नाम पटरी और पान दुकानदारों के यहां छापे मारे जा रहे है। छापे के दौरान टीम दुकानदारों का हजारों का सिगरेट जब्त करते ही है साथ उनसे एक से लेकर दस हजार तक का जुर्माना भी वसूल लेते है। दुकानदारों का कहना है कि छापे की वजह से कई दुकानदारों की दुकान बंद हो चुकी है और जो उत्पीड़न झेलते हुए दुकानदारी कर रहे है उन्हें भी आये दिन टीम के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि चेकिंग टीम के एक पुलिस अधिकारी पटरी व पान दुकानदारों से जुर्माने के नाम अवैध वसूली और वसूली न देने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी के साथ साथ गाली-गलौज करते है जिसे लेकर राजधानी के गोमतीनगर, अलीगंज, निशातगंज, हजरतगंज, चिनहट, मडियाव, कपूरथला, निशातगंज, इन्दिरा नगर समेत अन्य इलाकों के दुकान परेशान हो चुके हैं जिससे त्रस्त होकर दुकानदारों ने आगामी 16 सितम्बर को पूरे राजधानी में बंद की घोसणा करते हुये समस्त व्यापारी लक्ष्मण मेला मैदान पर एक जुट हो शासन व प्रशासन से अपने परिवार के लिये दो वक्त की रोटी कमाने की मांग करेगें। दुकानदार अजमत अली, गुडडू शर्मा, सुरेश वाजपेई, अरविन्द, बिहारी लाल, सोनू , इद्रीश ने बताया कि सरकार अभियान चलाया लेकिन पटरी दुकानदारों को दो वक्त की रोटी कमाने दें लेकिन सिगरेट को लेकर चल रही छापेमारी में शामिल अधिकारी और पुलिस कर्मी दुकानदारों से जबरन वसूली करने पर तुले हुए है। इसी अन्याय के विरूद्ध लक्ष्मण मेला मैदान में दुकानदारों की बैठक भी होगी जिसमे अगली रणनीति तय की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad