— एसएस कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी सप्ताह कार्यक्रम आयोजित
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी सप्ताह का प्रारंभ किया गया। पहले दिन आये हुए अतिथियों ने हिंदी पर अपने विचार व्यक्त किये। 
प्राचार्य डॉक्टर अवनीश मिश्रा ने कहा हिंदी विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है। दुर्भाग्य का विषय है कि आज भी हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई है।
कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए कला संकाय प्रभारी डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि हिंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था की भाषा बनाए जाने की नितांत आवश्यकता है।आज कंप्यूटर मोबाइल इत्यादि में हिंदी का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। इस प्रकार हिंदी युवाओं को आकर्षित करने वाले नए रोजगार सृजन कर रही है। कार्यक्रम का आरंभ मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कथा दीप प्रज्वलन करके हुआ संचालन बीए द्वितीय वर्ष के छात्र राजमोहन पाठक ने किया। इस अवसर पर डॉ आदित्य सिंह, डॉ पूनम, डॉक्टर बलबीर शर्मा, डॉ विशाल पांडे, डॉ राम शंकर पांडे, डॉ मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ मानवेंद्र सिंह, डॉ विकास खुराना इत्यादि उपस्थित थे। अंत मे डॉ श्रीकांत मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Post Top Ad
Saturday, 15 September 2018
राष्ट्रीय आधार को परिपक्व करती है हिंदी : राकेश ‘अनावा’
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment