25 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 24 September 2018

25 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन स्वास्थ्यहीनता के साथ दुर्घटना का भय रहेगा। कोई अकारण दुख, भय या चिन्ता सताएगी। अनावश्यक वाद-विवाद व झगड़े ना करें। छोटी-मोटी यात्रा जरूरी ना हो तो रोक दें। आर्थिक आदान-प्रदान में सचेत रहें।

वृषभ राशिफल— आज सामाजिक एवं पारिवारिक कार्य करने में दिलचस्पी बढ़ेगी एवं उन कार्यों में मान सम्मान के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में न्याय आपके पक्ष में आएगा।

मिथुन राशिफल— आज व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकेगा। यदि आप संगीत व कला के साथ जुड़े हैं तो आत्मविश्वास के साथ सफलता प्राप्त होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे या बात पक्की होगी। इसी खुशी का माहौल परिवार में पुरे दिन रहेगा।

कर्क राशिफल— आज आप को सन्तान का सहयोग महत्व के कार्यों में मिलेगा। आप चुनौतियां स्वीकारने में एवं उनमें सफलता पाने में एक अनूठा आनन्द प्राप्त करेंगे। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी फिर भी सफलता प्राप्त होगी। संतान का पढ़ाई करने में खूब मन लगेगा।

सिंह राशिफल— आज आप छोटी-छोटी बातों में उदास ना हो, आलस्य एवं असंतोष से दूरी रखें। आवश्यक न हो तो यात्रा को टाल दें। व्यापार में आय-व्यय का संतुलन बना कर चलें। अश्मरी, बहुमूत्रता जैसे रोग से पीड़ित हैं तो आज खानपान में सावधानी रखें।

कन्या राशिफल— आज मुख्यतौर पर आप अपने रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण कर पाएंगे। नए धन्धे-रोजगार के बारे में या इच्छित कार्य में सफलता एवं यश प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के साथ भौतिक साधनों की खरीदी हो सकेगी।

तुला राशिफल— आज दैनिक व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी जो आपको आर्थिक सन्तोष देगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल से लाभ होगा। किसी राजकीय नेता या सामाजिक प्रख्यात या प्रसिद्ध व्यक्ति से सफलता पूर्ण मुलाकात हो सकती है। योग्य मनोकामना पूर्ण होगी।

वृश्चिक राशिफल— आज आपको आर्थिक आय में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह की बात आगे बढ़ेगी। जेष्ठ भ्राता या बहिन से बिगड़े हुए सम्बन्ध पुनर्स्थापित हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो सुखद वातावरण का निर्माण होगा।

धनु राशिफल— आज का दिन आपको छोटी-मोटी परेशानियां दे सकता है। शैय्या सुख में कमी किसी वजह से आ सकती है या झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बंधित कष्ट रहेगा, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। पित्त, कफ एवं पेट सम्बंधित रोगों की शिकायत होगी।

मकर राशिफल— आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। वाहन खरीदने की यदि सोच रहे हैं तो यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विरोधीपक्ष, शत्रु पर आपके विचार का प्राधान्य होगा, या तो दिल में या दिमाग में।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपको अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को बचाने में कहीं-कहीं निराशा का सामना करना होगा। नज़दीकी रिश्तेदारों या स्नेहीजनों से वाद-विवाद या तर्क ना करें। पैरों एवं नेत्र सम्बंधित कष्ट हो सकता है। बिना कारण मानसिक शान्ति नष्ट होगी।

मीन राशिफल— आज के दिन सपरिवार भोजन का आनन्द या दावत घर में या किसी खास स्थान पर ले सकेंगे। पुत्रवधू से उचित मात्रा में स्नेह व सम्मान मिलेगा। आज आपकी परामर्श शक्ति अधिक ही रहेगी, महत्व के मुकदमे का निर्णय आपकी ओर होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad