भीषण सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

भीषण सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत

नई दिल्ली। झज्जर के गांव ग्वालीशन के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों मृतक दिल्ली के जहांगीरपुर क्षेत्र की एक ही गली के रहने वाले थे और राजस्थान स्थित रिंग्गस में बाबा खाटूश्याम और सालासर स्थित बाला जी महाराज मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बीती रात जब वह छुछकवास-झज्जर मार्ग पर गांव ग्वालीशन के पास पहुंचे तो सामने खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार इन चार दोस्तों में से दो की तो मौके पर ही गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई। वहीं दो ने रोहतक पीजीआई पहुंच कर दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सोनू पुत्र श्योदान सिंह, प्रमोद पुत्र रामशरण, संजय पुत्र परशराम व संजय पुत्र सतपाल के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना जैसे ही छुछकवास पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे में काल का ग्रास बने दो युवकों के शवों को तो पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया और दो अन्य को राहगिरों की मदद से गंभीर घायलावस्था में उपचार के लिए रोहतक पीजीआई पहुंचाया। वहां पहुंचते ही इन दोनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार चारों मृतक दिल्ली के जहांगीरपुर क्षेत्र की एक ही गली के रहने वाले थे। पुलिस का यह भी कहना है कि हादसा खड़े ट्रक में टक्कर मारे जाने की वजह से हुआ। सड़क पर जो ट्रक खड़ा था उसके चालक ने न तो कोई इंडीकेटर चला रखे थे और न ही ट्रक की खराबी का कोई निशान लगाया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad