बेगूसराय से महागठबंधन के उम्मीदवार होगें कन्हैया कुमार! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

बेगूसराय से महागठबंधन के उम्मीदवार होगें कन्हैया कुमार!

पटना। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय से जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कन्हैया कुमार बेगूसराय से महागठबंधन के उम्मीदवार होगें। बिहार में महागठबंधन में आरजेडी समेत कांग्रेस, एनसीपी, हम(एस), शरद यादव की एलजेडी के अलावा लेफ्ट पार्टियां भी शामिल हैं। कन्हैया हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में भी अप्रत्यक्ष तौर से सक्रिय रहे हैं।

जेल से रिहा होने के बाद पटना दौरे पर आये कन्हैया कुमार तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दोनों से मिले थे। उस समय लालू प्रसाद यादव को पैर छू कर प्रणाम करने पर उनके विरोधियों ने जमकर निशाना भी साधा था। सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव कन्हैया कुमार को टिकट को राजी हैं और कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार को मौका दिया जा रहा है।

राजद से जुड़े सूत्रों ने ऐसे संकेत दिए हैं कि कन्हैया सीपीएम के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्हें महागठबंधन का आम उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। जेएनयू में हुए प्रकरण से सुर्खियों में आये कन्हैया मूल रूप से बेगूसराय जिले के बरौनी ब्लॉक में बीहट पंचायत के रहने वाले हैं।

कन्हैया का इस सीट से लड़ना तय माना जा रहा है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। वामपंथियों के गढ़ कहे जाने वाले इस सीट से अगर महागठबंधन कन्हैया को मौका देता है तो निश्चित तौर पर इस सीट से चुनावी जंग बड़ा रोचक होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad