फिलीपींस : भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 24 September 2018

फिलीपींस : भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई

मनीला। फिलीपींस में पिछले सप्ताह मैंगखुट तूफान आने के बाद दो बड़ी भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात तक खनन के लिए मशहूर इटोगोन टाउन से 49 शव निकाले गए।

बचावकर्मियों ने नागा शहर से भूस्खलन की जगह से 46 अन्य शव निकाले हैं।

इटोगोन में एक अधिकारी ने कहा कि 19 अन्य अभी लापता हैं।

बचावकर्मी नागा शहर में भूस्खलन की घटना में लापता 40 अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। भूस्खलन के चलते करीब 30 घर नेस्तनाबूद हो गए।

रहात कार्यो से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि मैंगखुट तूफान और दो भूस्खलन की घटना में करीब 200 लोग मारे गए हैं।

मैंगखुट के चलते करीब 16 लाख किसान और मछुआरे प्रभावित हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad