सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ मामले में शब्बीर रहमान पर लग सकता है आजीवन बैन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 2 September 2018

सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ मामले में शब्बीर रहमान पर लग सकता है आजीवन बैन

नई दिल्ली। टेनिस खिलाड़ी और पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा से बांग्लादेश में एक क्रिकेटर ने छेड़छाड़ की थी। ये सनसनीखेज खुलासा खुद शोएब मलिक ने किया है। शोएब मलिक के दावे के मुताबिक वो एक घरेलू टूर्नामेंट खेलने ढाका गए थे जहां बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज शब्बीर रहमान ने उनकी पत्नी सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ की थी। शोएब मिलक ने इसकी शिकायत क्रिकेट कमेटी ऑफ ढाका मेट्रोपोलिस (CCDM) से की थी।

सानिया मिर्जा से ये छेड़छाड़ मैदान पर हुई थी। शोएब मलिक के मुताबिक सानिया मिर्जा उन्हें चीयर करने पहुंची थी और शब्बीर रहमान ने उनके साथ ये हरकत की। शब्बीर रहमान बेहद ही विवादित क्रिकेटर हैं। शब्बीर रहमान एक टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट फैन से हाथापाई भी कर चुके हैं।

आपको बता दें हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया पर फैन को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बल्लेबाज शब्बीर रहमान पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया है। उन्हें एशिया कप की टीम में भी जगह नहीं दी गई है। अब सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ के मामले में उनपर लाइफ बैन भी लग सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad