नई दिल्ली। चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का जीतना मुश्किल लग रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि फील्डिंग करते हुए भी किया। चौथे टेस्ट में सभी फील्डर्स ने अच्छा ही प्रदर्शन किया है, लेकिन इस दौरान रिषभ पंत ने कई गलतियां कीं। दिनेश कार्तिक के फेल होने के बाद रिषभ पंत को टीम इंडिया में मौका दिया गया। पंत की बल्लेबाजी तो ठीक-ठाक है, लेकिन विकेटकीपिंग के मोर्चे पर पंत की पोल खुलती दिखी।
साउथैंप्टन टेस्ट मैच में रिषभ पंत ने 30 रन बतौर बाई के तौर पर दे दिए हैं। वो एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बाई रन देने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले साल 2007 में दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 47 रन बतौर बाई छोड़ दिए थे। साउथैंप्टन में स्विंग होती गेंदों को पकड़ना मुश्किल है लेकिन ये भी साफ है कि रिषभ पंत को अपनी विकेटकीपिंग पर बहुत ज्यादा काम करना पड़ेगा। अगर पंत ने ऐसा नहीं किया तो उनका करियर तक खतरे में पड़ सकता है। दिनेश कार्तिक को भी खराब विकेटकीपिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वो कई सालों तक टेस्ट टीम से बाहर भी रहे।


No comments:
Post a Comment