जैन मुनि तरूण सागर के निधन से संत समाज में उत्पन्न हो गया शून्य : अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

जैन मुनि तरूण सागर के निधन से संत समाज में उत्पन्न हो गया शून्य : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रसिद्ध जैन मुनि तरूण सागर जी महाराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उनके निधन से संत समाज में शून्य उत्पन्न हो गया है। वे अपने जैन समाज के अन्दर की बुराइयों की भी आलोचना करते रहे है जिससे उनके प्रवचन ‘कड़वे प्रवचन‘ के नाम से चर्चित है।
अखिलेश ने कहा कि तरूण सागर ने 22 वर्ष की उम्र में जैन धर्म की दीक्षा ली थी। सन् 2016 में उन्होंने हरियाणा विधान सभा को भी सम्बोधित किया था। संथारा करते हुए मोक्ष प्राप्ति के समय उनकी आयु मात्र 51 वर्ष थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad