साइकिल अभियान की सफलता को कोई नहीं रोक पाएगा : अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 24 September 2018

साइकिल अभियान की सफलता को कोई नहीं रोक पाएगा : अखिलेश


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र का अपहरण करने की साजिश में जुटी है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार कैसे बढ़े इस पर भाजपा की समझ मंद है। वह युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में पहुंचा रही है। श्रमिकों को बेरोजगार बना रही है। भाजपा के नेता छोटे मन के लोग हैं। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद को मजबूती देने के लिए सामाजिक अन्याय के विरूद्ध आंदोलन की पक्षधर है। सन् 2019 में भाजपा से आक्रोशित जनता की लड़ाई बूथ पर होगी। साइकिल अभियान की सफलता को कोई रोक नहीं पाएगा। अखिलेश सोमवार को पार्टी मुख्यालय में गाजीपुर-सहारनपुर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक चली साइकिल यात्रा में शामिल नौजवानों के स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा का धोखा है ‘आयुष्मान भारत‘ योजना
अखिलेश ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ ‘आयुष्मान भारत‘ योजना को भाजपा का धोखा बताते हुए कहा कि इस योजना से सरकारी अस्पताल कमजोर होंगे जबकि प्राइवेट संस्थाएं मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा थी। गंभीर बीमारियों हार्ट, किडनी, लीवर, कैंसर तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी। श्री यादव ने कहा कि बेहतर इलाज की सरकारी सुविधा के लिए केवल मेडिकल कालेज का भवन ही नहीं, नर्स, डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की भी जरूरत होती है। इनके अभाव में चिकित्सा संस्थान को मान्यता नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में लोहिया अस्पताल के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, बदायूं, में भी अच्छे अस्पताल बनाए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad