लखनऊ। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पूर्वात्तर रेलवे उदयपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस का 10 अक्टूबर से नियमित संचालन करेगा।
इस सम्बन्ध में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसर्म्पक अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि रेलवे प्रशासन 19669-19670 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन उदयपुर सिटी से 10 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार को और पाटलिपुत्र से 12 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को करेगा।
उन्होंने बताया कि 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस उदयपुर सिटी से 12.20 बजे चल कर मावली, चन्दरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दूसरे दिन मथुरा जं0 स्टेषन पर रूकते हुये हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेण्ट्रल, लखनऊ(उत्तर रेलवे), सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं (मुगलसराय), बक्सर, आरा तथा दानापुर से होते हुए पाटलिपुत्र 21.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से 00.10 बजे छूटकर दूसरे दिन उदयपुर सिटी 08.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी की संचरना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16, जनरेटर यान के 02 तथा पेण्ट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
10 से उदयपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलेगी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment