पीएम मोदी को जिताने वाले उत्तर भारतीयों पर गुजरात में हो रहे हमले : मायावती | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

पीएम मोदी को जिताने वाले उत्तर भारतीयों पर गुजरात में हो रहे हमले : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने गुजरात में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर हो रहे हमलों की निंदा की है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर कर हमला किया।
मायावती ने कहा कि जिन यूपी के लोगों ने मोदी को वोट देकर उन्हें वाराणसी से चुनाव जितवाया और प्रधानमंत्री बनाया। आज उन पर ही गुजरात में हमले हो रहे हैं उन्हें वहां से भगाया जा रहा है। ये बेहद दुखद और निन्दनीय है।
बसपा प्रमुख ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि गुजरात सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिये तथा उत्तर भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिये।
बता दें कि गुजरात में डेढ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad