नदारद 19 सरकारी चिकित्सकों को जारी हुई नोटिस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

नदारद 19 सरकारी चिकित्सकों को जारी हुई नोटिस

फतेहपुर। जनपद की तंग चिकित्सीय व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के बावत चल रहे प्रशासनिक प्रयासों के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने 19 नदारत सरकारी चिकित्सकों को नोटिस दी है। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी सेवायें यह मानते हुए समाप्त कर दी जायेगी कि वे राजकीय सेवा में कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सीएमओ ने डा. संतोष कुमार, डा. श्वेता शर्मा, डा. अनीता अग्रहरी, डा. प्रिया सिंह, डा. शेष कुमार, डा. जय प्रकाश पाल, डा. रोहित अग्रवाल, डा. मो0 मसूद अली, डा. विनय कुमार सिंह, डा0 शक्तिबाला सिंह, डा. आशुतोश जायसवाल, डा. गौरव मिश्र, डा. अमरदीप पटेल, डा. संदीप विश्वनोई, डा. मनीष केशरवानी, डा0 पारूल गुप्ता, डा0 अशोक कुमार श्रीवास्तव व डा0 कृष्ण चंद्र गुप्त को नोटिस भेजी गयी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad