लखनऊ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक और पूर्व कैबिनेट मंत्री के शिवपाल सिंह यादव ने अपने मोर्चा को विस्तार देने में लगे हैं। मंगलवार को उन्होंने मोर्चा के संघटन व संचार-सैद्धांतिक ढ़ांचे को विस्तार के देने के लिए मोर्चा के प्रवक्ताओं व आठ जिलाध्यक्षों समेत कुछ प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया है।
इसके तहत जहां फूलचन्द्र यादव को सेक्युलर मोर्चा के फैजाबाद मंडल का सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं रतन सिंह बघेल को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव, पूजा खन्ना को सेक्युलर मोर्चा दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष और जर्रार हुसैन को सेक्युलर मोर्चा के अल्पसंख्यक समाज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी प्रकार आज ही आइ जिलाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। इसके तहत राजेश यादव को अमेठी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अम्बेडकरनगर का फरहत अब्बास को, सिद्धार्थनगर का सुखराज यादव और जालौन-उरई का जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा को बनाया गया है। इसी प्रकार झांसी का दायित्व डा. बीरेन्द्र सिंह यादव को दिया गया है। वहीं ललितपुर का जिलाध्यक्ष गजराज सिंह को, रामपुर का नासिर मियां(एडवोकेट) और फतेहपुर का जिलाध्यक्ष जगनायक यादव को मनोनीत किया गया है।
यही नहीं शिवपाल ने चक्रपाणि यादव और प्रशान्त पाठक को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का नियुक्त किया है।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा के दो प्रवक्ता व 08 जिलाध्यक्ष किए नियुक्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment