रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के निकट उस समय यात्रियों में दहशत मच गई जब न्यू फरक्का एक्सप्रेस के छह डिब्बे इंजन सहित अचानक पटरी से उतर गए। सूचना पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में हड़कंप मच गया। इस दौरान इस रूट की सभी ट्रेने रोक ली गई, इससे रेलमार्ग बाधित हो गया। आनन-फानन में एक्सिडेंटल रिलीफ ट्रेन को मौके पर रवाना किया गया। रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।स्थानीय लोगों व स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू का कार्य जारी था।
डीजीपी ओपी सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जीआरपी, को तत्काल मदद ने निर्देश दिए। एनडीआरएफ की टीम में लखनऊ और वाराणसी से रवाना हुई। रेलवे पुलिस बल भी राहत एवं बचाव कार्य कर रही थी। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य अधिकारियों और NDRF को हरसभंव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। स्थानीय पुलिस और ऐम्बुलेंस मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।
राहत बचाव कार्य के लिए उमड़ा पूरा हरचंदपुर, मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली रेल हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए मुआवजे का एलान किया है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्रेन हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। हादसे के बाद मदद के लिए पूरा हरचंदपुर उमड़ पड़ा है। सीएम योगी स्थानीय विधायक को हर आधे घंटे में फोन पर जानकारी ले रहे हैं। पूरा प्रशासनिक अमला और नेता विधायक भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद तक रेलवे ट्रैक को खाली किया जा रहा था।

No comments:
Post a Comment