ईएमआई पर भी मिलेगें गूगल के ‘पिक्सल 3’ और ‘पिक्सल 3XL’ स्मार्टफोन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 18 October 2018

ईएमआई पर भी मिलेगें गूगल के ‘पिक्सल 3’ और ‘पिक्सल 3XL’ स्मार्टफोन

नई दिल्ली। एयरटेल ने कहा है कि गूगल के ‘पिक्सल 3’ और ‘पिक्सल 3XL’ स्मार्टफोन अब उसके ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बुधवार से प्री-ऑर्डर होे सकते हैं। एयरटेल इन डिवाइसों की डिलिवरी तीन नवंबर से शुरू करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्राहक अब स्मार्टफोन को डाउनपेमेंट कर ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं, जिसके साथ बिल्ट-इन पोस्टपेड प्लान मिलेगा। इसमें डेटा, कॉलिंग और कंटेट दिए जाएंगे।

‘पिक्सल 3’, ‘पिक्सल 3XL (64 जीबी)’ और ‘पिक्सल 3XL (128 जीबी)’ के लिए एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर 17,000 रुपये, 20,000 रुपये और 29,000 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा। इन डिवाइसों को अक्टूबर में लांच किया गया था। ‘पिक्सल 3’ की 64 जीबी वेरिएंट कीमत 71,000 रुपये तथा 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये है।

वहीं, ‘पिक्सल 3 XL’ के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 83,000 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 92,000 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 8+8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 12.2 मेगापिक्सल के सिंगल सेंसर का पिछला कैमरा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad