जालंधर को दहलाने की साजिश नाकाम, गोला बारूद के साथ दो कश्मीरी सहित 3 छात्र गिरफ्तार… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

जालंधर को दहलाने की साजिश नाकाम, गोला बारूद के साथ दो कश्मीरी सहित 3 छात्र गिरफ्तार…

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने बुधवार को ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए जालंधर में कश्मीरी आतंकवादी संगठन अंसार गजवात उल हिंद के आतंकी मॉड्यूल का भंडोफोड़ कर तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। इन छात्रों को सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्रावास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तीन छात्रों में दो छात्र कश्मीर के रहने वाले हैं।

फिलहाल पुलिस तीनों छात्रों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रहा है कि इन हथियारों और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल त्योहारों पर हमला करने का था।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इन छात्रों को सीटी इंस्टीट्यूट शाहपुर के छात्रावास से गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने तीन दिन के शहर के दौरे पर हैं। समझा जाता है कि इन हथियारों एवं विस्फोटक सामग्री से त्योहारों के मौसम में बड़े हमलों को अंजाम देने की साजिश थी।

रिपोर्ट के मुताबिक संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि करीब 80 से 90 पुलिसकर्मियों ने छात्रावास के कमरा नंबर 94 पर छापा मारा और कश्मीरी छात्रों सहित उनके साथ मौजूद लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया, ‘हम छात्रों और उनके मेहमानों के नाम नहीं जानते। छापे के दौरान पुलिस अपने साथ संस्थान के किसी अधिकारी को नहीं ले गई थी। तीनों कश्मीरी युवकों के चेहरे पर नकाब लगा हुआ था।’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हास्टल में चार बैग से राइफल्स, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad