ड्रोन कैमरे की नजर में रहेगा दुर्गा पूजा महोत्सव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

ड्रोन कैमरे की नजर में रहेगा दुर्गा पूजा महोत्सव

ड्रोनकैमरे की नजर में रहेगा दुर्गा पूजा महोत्सव—–

सुल्तानपुर:-   कोतवाली नगर  में एसपी अनुराग वत्स की अध्यक्षता में कोतवाली नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव के उप्लछय में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई ,जहां नगर की  समस्याओ व ब्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की गई इस अवसर पर एसपी अनुराग वत्स ने बताया ड्रोन कैमरे की निगरानी में दुर्गापूजा महोत्सव सम्पन्न कराया जाएगा ,जेबकतरों ,छेड़छाड़ करनेवालों के लिए महिला फोर्स तैनात रहेगी अलग से रिजर्व पुलिस बल तैनात की जाएगी जो आवश्यक्ता पड़ने पर तेजी से कार्य करेगी

इसके अतिरिक्त घुड़सवार, गोताखोर , व पीएसी बल की तैनाती होगी । मेले का कन्ट्रोल रूम बनेगा फायर विभाग रास्ते की निगरानी कर रहा है पंडालों पर आग से बचने की व्यवस्था के निर्देश जारी      किया गया  ,शराबियो की शामत रहेगी जेबकतरों ,अपराधियो पर कड़ी नजर रहेगी माहौल खराब करनेवालों पर कठोर कार्यवाही होगी  ,एडीएम ई हर्षदेव पांडेय ने कहा सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल,साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी,  एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायन ने कहा एंटीरोमियो टीम अपना काम करेगी ,सभी का बड़ा सहयोग रहता है जिससे पुलिस का कार्य आसान हो जाता है । *एसडीएम सदर प्रणय सिंह ने कहा जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्यता का अंदाजा है  सहयोग में हम हमेसा साथ है*। सभी विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओ का निस्तारण कराया जाएगा । सीओ श्यामदेव ने कहा डीजे की समस्या के साथ सुरक्षा पर टीम बनाई जा रही है नगर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में *केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के संरक्षक रज्जन सेठ ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दे समस्याओ से अवगत कराते रहें मिलकर त्योहार मनाए ध्वनि प्रदूषण से बचे वह आश्वस्त है कि कार्यक्रम सफल होगा*। पूजा कसौधन ने महिलाओं के लिए शौचालय स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने का विचार रक्खा । *भावना सिंह ने चैन स्नेचिंग की वारदातों पर ध्यान आकर्षित किया इसके अलावा छुट्टे जानवर की धर पकड़ कराने को कहा*। सरदार बलदेव सिंह ने समिति की ओर से हर सहयोग का भरोसा दिया। आकांछा गौड़ ने अंधेरी गलियो को रौशन कराने की बात करते हुए खराब  पोल लैम्प को बदलने की मांग की । अमर बहादुर सिंह ने सफाई, सुरक्षा अतिक्रमण, छेड़खानी पंडालों पर गार्ड की व्यवस्था करने की बात कही ,मौलाना कसीम ने कहा पूर्व संरक्षक राधेरमण मिश्र वैद्य को असली श्रधांजलि दुर्गापूजा को सकुशल सम्पन्न कराकर दी जा सकती है हम सभी सहयोग में भागी दार रहेंगे । *पूर्व चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने गणेशपूजा में अव्यवस्थाओ का मामला उठाया कहा रामलीला महोत्सव की शुरुआत में पुलिसबल मौजूद नही था बाद में सूचना पर बाद में पंहुची । शहर में चौक एरिया में हो रहे निर्माण के दौरान मलवा सड़क पर फेकने वालो पर पुलिस व पालिका द्वारा कार्यवाही कराने की बात कही*। जफर उल्ला ने कहा कि हमारे साथ मुहर्रम में जो सहयोगी थे उनका धन्यवाद दिया आगामी त्योहार में कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग कराने की बात कही *सिंराज भोला ने गभड़िया में पुलिस की व्यवस्था कराने व पलटूपुरवा रोड ,खराब सड़क व खम्बे ठीक कराने की बात कही*। जलील अहमद ने पटरियो को ठीक कराने की बात कही अशोक पांडेय ने पयागीपुर से दरियापुर तिराहे तक खराब सड़क को ठीक कराने को कहा । पिंटू अग्रवाल ने छेड़खानी, हुड़दंगयीं रोकने के लिए सतर्क निगाह रखने की बात कही । *राजदेव शुक्ल ने पंडालों पर पटिया लगाने ,पालिका द्वारा फागिंग कराकर दवाओं का छिड़काव कराने ,पंडाल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड देने, सफाई व्यवस्था के लिए टीम बनाने की बात कही* । इस अवसर परराम आसरे ब्रिगेडियर, गोपाल सोनी, संतोष पाठक, आशीष तिवारी, शीतला कसौधन विपिन कुमार हमीदुल्लाह ,पवित्री शर्मा ,गोपाल अग्रहरि, विनोद लोहिया, सलीम खान,आदि मौजूद रहे ।।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad