युवती की पैर काट, जलाकर की हत्या और फिर लाश को सोन नदी में बालू से ढका
>> पुलिस के काभी प्रयास के बाद बरामद हुआ लाश
रवीश कुमार मणि
पटना ( अ सं ) । राजधानी के औद्योगिक थाने में विकसित हुआ बिहटा में ऑनर-क्लिंग का मामला प्रकाश में आया हैं । अवैध संबंध को लेकर युवती की हत्या कर सोन नदी में लाश को बालू से ढक, छिपा दिया गया था। एसएसपी मनु महाराज को मिली सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुये लाश को बरामद कर लिया हैं एवं घटना में शामिल दो को गिरफ्तार कर लिया हैं । वहीं अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं ।
यह घटना इटवां गांव का हैं । शिवनाथ राम की 18 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी (काल्पनिक ) का किसी से अवैध संबंध था। इसको लेकर परिवार वाले खिलाफ में थे। काभी रोक के बावजूद भी जब सोनी कुमारी नहीं मानी और उक्त लड़का से अवैध संबंध जारी रखा तो परिवार वालों ने एक सोची समझी साजिश कर सोनी की हत्या की प्लानिंग रच दिया ।
सोनी कुमारी को पहले धारदार हथियार से पैर काटा और शरीर के कई जगहों को काट डाला । इसके बाद सोनी कुमारी को जलाकर मार डाला । लाश को छुपाने के लिए कमांडर जीप से सोन नदी में जाया गया और बालू का गड्ढा कर सोनी कुमारी के लाश को छुपा दिया । इस मामले एसएसपी मनु महाराज को मिली । एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी करते हुये सोनी कुमारी की जली लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया । शुरूआती दौर में पहचान करना मुश्किल हो रहा था लेकिन काभी प्रयास के बाद पहचान हो गया और मामला उजागर हो गया । पुलिस ने इस मामले इटंवा गांव की कुसुम देवी और पारसनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया हैं । दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया की सोनी कुमारी का अवैध संबंध था।जिसको लेकर सभी परिवार ने एकमत हो घटना को अंजाम दिया हैं ।

No comments:
Post a Comment