कैदी भान पर बमबारी करने भी शामिल था गिरफ्तार जितु और मुकेश
>> बेऊर जेल में बंद सोनू और सिकंदर से मिलकर रची गयी है साजिश
>> पुलिस ने दोनों के पास से बरामद किया है 39 पुड़िया गांजा
रवीश कुमार मणि
पटना ( अ सं ) । पुलिस की सक्रियता से दो बड़ी लूट की घटना होने से बच गयी और योजना को अंजाम देने जा रहें दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार जितु और मुकेश ,कैदी भान बमबारी मामले में भी शामिल था। इस घटना की साजिश बेऊर जेल के अंदर से रची गयी थीं ।
राजधानी में दो बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने योजना बनाया था, की पुरी सूचना एसएसपी मनु महाराज को हाथ लग गयी । इसके बाद एसएसपी ने अगमकुंआ, थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया और स्वंय निर्देशन दे रहें थे। पुलिस टीम ने शितला मंदिर के पास से जितु और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में दोनों अपराधियों ने स्वीकार किया की चंद्रशेखर पार्क के पास एवं डाक्टर दंपती की लूट की योजना थीं और पटना सिटी के गुढ़ की मंडी के पास एक व्यवसायी से 25 लाख रूपये लूटने थे।
एसएसपी मनु महाराज ने बताया की गिरफ्तार जितु और मुकेश महतो पूर्व में हुये कैदी भान पर बमबारी करने के मामले में शामिल था। लूट की योजना बेऊर जेल में बंद कैदी से संपर्क कर रची गयी थी।पुलिस के सक्रियता के बाद अपराधियों का पुरी प्लानिंग फेल कर गया ।

No comments:
Post a Comment