लखनऊ। राफेल घोटाले पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका पर बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से पूंछा है कि सरकार ने कैसे राफेल डील की है। इसके बारे में पूरी जानकारी सीलबंद लिफ़ाफ़े में दी जाए।
सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले का के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने स्वागत किया है और कहा आने वाले समय में राफेल घोटाले का सच देश के सामने आएगा और मोदी सरकार बेनकाब होगी।
संजय ने कहा कि पूरा देश राफेल सौदे की सच्चाई जानना चाहता है, कैसे 12 दिन पुरानी अंबानी की कंपनी को हजारों करोड़ का ठेका दिया गया? 540 करोड़ का राफेल 1670 करोड़ में क्यों खरीदा गया? संजय ने कहा प्रधानमन्त्री मोदी ने अनिल अंबानी को करोड़ों का लाभ पहुंचाने के लिए ही अंबानी की कंपनी को डील में शामिल कराया है, जिसकी पुष्टि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के बयान से हो चुकी है।
Post Top Ad
Wednesday, 10 October 2018
देश के सामने आएगा मोदी सरकार के राफेल घोटाले का सच : संजय सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment