उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का निधन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीराम अरुण का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह आईजी एटीएस असीम अरुण के पिता थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित उनके चाहने वालों में मातम की लहर दौड़ गई है। लखनऊ में उनका निधन विज्ञानपुरी स्थित उनके आवास पर हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी ओपी सिंह ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए लोग उनके घर पहुँच रहे थे।

पूर्व डीजीपी श्री राम अरुण (78) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। यूपी पुलिस के बेहद कर्मठ, शालीन और मज़बूत इरादे वाले पुलिस अफसरों में शुमार श्रीराम अरुण लखनऊ एसएसपी भी रहे थे। अपने काम करने के तरीके से उन्होंने लखनऊ के लोगों का दिल भी जीता और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। वो अपने काम के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी का ओहदा हासिल किया था और वह दो बार प्रदेश के डीजीपी बने।

श्रीराम अरुण एटीएस आईजी असीम अरुण के पिता थे। निधान के बाद उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए विभाग के लोगों और परिजनों का तांता लग गया है। श्रीराम अरुण उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। पुलिस महकमे में श्रीराम अरुण के काम की आज मिसाल दी जाती है। फिलहाल उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण के निधन पर शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार कल लखनऊ में होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad