आलोक नाथ पर यौन शोषण का एक और आरोप, टीवी एक्ट्रेस आयी सामने | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

आलोक नाथ पर यौन शोषण का एक और आरोप, टीवी एक्ट्रेस आयी सामने

नई दिल्ली। आलोक नाथ पर एक के बाद एक यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। विनीता नंदा के आरोपों के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस ने आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। संध्य मृदुल ने ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट कर पूरा किस्सा बताया है।

संध्या ने ट्विटर पर एक लंबा लेटर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरे करियर के शुरुआती दिनों में मैं ज़ी के लिए टेलीफिल्म की शूटिंग कर रही थी। मैं इसकी लीड एक्ट्रेस थी और अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड थी। इस टेलीफिल्म में आलोक नाथ मेरे पिता और रीमा लागू मां के रोल में थीं। आलोक नाथ मुझसे बहुत इंप्रेस थे और रोजाना सबके सामने मेरी तारीफ किया करते थे। मैं सातवें आसमान पर थी। क्योंकि मैं ‘बाबूजी’ की फैन थी और उनसे तारीफ पाकर काफी खुश और कॉन्फिडेंट थी।

‘उस दिन तक सब कुछ ठीक था जब जल्दी पैकअप हो गया और सभी लोग डिनर के लिए बाहर गए। काफी शराब पीने के बाद वह मुझे अपने साथ बैठने को कहने लगे। उनके बर्ताव से मैं काफी असहज हो गई थी। मेरे कोस्टार्स मेरी परेशानी समझ रहे थे और उन्होंने मुझे वहां से निकाला।’

‘हम बिना डिनर किए होटल से चले गए। काफी देर हो चुकी थी और मैं अपने कमरे में थी। इतने में कॉस्टयूम दादा आए और मुझे अगले दिन के कपड़े दिए। जैसे ही वो गए मेरे दरवाजे पर फिर एक बार दस्तक हुई, दरवाजा खोल कर देखा तो वह आलोक नाथ थे। वह मेरे कमरे में घुसने की कोशिश करने लगी। धक्का-मुक्की में मैं नीचे गिर गई। वह मेरे ऊपर आकर कहने लगे मैं तुम्हें पाना चाहता हूं तुम मेरी हो। मैंने उन्हें धक्का दिया वो बाथरूम में चले गए फिर शायद मैंने दरवाजे की कुंडी लगा ली और कमरे से भाग गई।’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad