प्रधानमंत्री दमोह से करेगें मेरा बूथ— सबसे मजबूत अभियान की शुरूआत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

प्रधानमंत्री दमोह से करेगें मेरा बूथ— सबसे मजबूत अभियान की शुरूआत

नई दिल्ली। मेरा बूथ-सबसे मज़बूत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्लान की मध्य प्रदेश में दमोह से शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी दमोह के कार्यकर्ताओं से सीधे वीडियो क़ॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे। वो कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

दमोह के नेता और कार्यकर्ता इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। एक तो पीएम मोदी से सीधे बात करने का अवसर उन्हें मिल रहा है और वो भी चुनाव में जीत के टिप्स के साथ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए ज़ोरदार तैयारी की गयी है। दिल्ली से नमो एप की एक टीम यहां आयी है, जिसने सारी तकनीकी व्यवस्था की है। शाम 4.30 मिनट पर कार्यक्रम शुरू होगा,

भाजपा सांसद प्रह्लाद पटेल ने कार्यकर्ताओं दमोह के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा वो कार्यकर्ताओं के आभारी हैं जिन्होंने नमो एप पर अधिक संख्या में संवाद किया, यही वजह है कि पीएम मोदी की टीम ने मेरा बूथ-सबसे मज़बूत संवाद के लिए प्रदेश में एकमात्र दमोह ज़िले को चुना।

कांग्रेस ने पीएम के इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है और वो अब इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने वाला है। कांग्रेस ने कहा पीएम के आधिकारिक नमो ऐप का इस्तेमाल करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad