जाने कौन बड़ा सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट होगा बिग बॉस के घर से बाहर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

जाने कौन बड़ा सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट होगा बिग बॉस के घर से बाहर

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ सीजन 12 में आज मिड वीक इविक्शन देखने के लिए तैयार रहे। मंगलवार के एपिसोड में ट्विस्ट लाते हुए बिग बॉस ने एलान कर दिया था कि आप लोग तैयार हो जाइए बुधवार को एक बड़ा सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट घर से बाहर जा रहा हैं। इससे पहले सोमवार को भी बिग बॉस ने नॉमिनेशन प्रक्रिया में ट्विस्ट लाते हुए उसे कैंसिल कर दिया।

बिग बॉस ने सोमवार को कहा, ”चूंकि नेहा, करणवीर और श्रीसंत पहले ही बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं, इसलिए इस हफ्ते कोई नॉमिनेशन प्रक्रिया नहीं देखने को मिलेगी।” बता दें कि पिछले हफ्ते कालकोठरी की सजा के एलान के वक्त नेहा, करणवीर और श्रीसंत ने नियमों का पालन नहीं किया था, इसी वजह से उन्हें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इन तीनों सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स में से नेहा घर से बाहर होंगी। हालांकि उन्होंने पूरी तरह से इस बात की पुष्टि नहीं की है। पर तमाम पोल में सबसे कम वोट मिलने के चलते नेहा के ही घर से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का जो पहला प्रोमो जारी किया गया है उसमें भी सारा का सारा फोकस मिड वीक इविक्शन पर ही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad