ऋषि कपूर ने बालों के ग्रे होने की वजह बताई | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

ऋषि कपूर ने बालों के ग्रे होने की वजह बताई

मुंबई। अमेरिका में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बालों को लेकर उड़ रही अटकलों पर जवाब दिया है। ऋषि कपूर ने कहा है कि उनके बालों का ग्रे या सफेद लगना दरअसल उनकी एक फिल्म की वजह से है।

ऋषि ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “यह उन सब कयासों को दूर करने के लिए है, जिनमें कहा जा रहा है कि मेरे बाल रातोंरात ग्रे या सफेद हो गए। मेरे बाल अवान कॉन्ट्रेक्टर ने डाई किए हैं, जो एक फिल्म के लिए हैं। इस अनाम फिल्म को हनी त्रेहान प्रोड्यूस कर रहे हैं और हितेश भाटिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सफाई पर भरोसा करें।“

ऋषि ने अपने इस किरदार की एक तस्वीर भी साझा करते हुए कहा, “यह फिल्म का फाइनल लुक है। शर्मा जी, ऑल ग्रे। जल्दी ही अपने बालों के वास्तविक रंग में लौटूंगा।“

ऋषि 29 सितंबर को इलाज के लिए अमेरिका गए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad