रोजाना पिये दो कप टर्मरिक टी और मोटापे की टेंशन को जाये भूल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

रोजाना पिये दो कप टर्मरिक टी और मोटापे की टेंशन को जाये भूल

नई दिल्ली। असंतुलित दिन—चर्चा के कारण काफी लोग मोटापे के शिकार है जिस कारण वो परेशान रहते हैं। अगर आप भी अपना वजन कम करने को लेकर सजग है तो आपके लिए एक रामबाण इलाज है। बता दें कि हल्‍दी से बनी हुई चाय आपका वजन कम करने में बेहतर साबित हो सकती है। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हल्दी आपके बैली फैट को भी कम करता है। अगर आप रोजाना दो कप टर्मरिक टी अपने रूटीन में शामिल करें तो बस 10 दिन में आपका वजन कम हो जायेगा।

आपको बता दें कि ब्लड शुगर को रेग्युलेट करने के साथ ही टर्मरिक टी आपके डाइजेशन के लिए भी बेहतर साबित होती है और जब डाइजेशन बेहतर होता है तो वेट लॉस प्रक्रिया तेजी से काम करने लगती है। दरअसल टर्मरिक एंटी इनफ्लेमेटरी अभिकर्मकों से भरा होता है और ये फैट सेल को बढ़ने नहीं देता। एक्सरसाइज के साथ टर्मरिक में पाया जाने वाला कंपाउंड वेट लॉस को और तेज कर देता है।

मेटाबोलिक सिंड्रोम भी आपके वजन को बढ़ाने का कारण बनता है। चयापचय में परिवर्तन आने की वजह से पेट क्षेत्र के आसपास वसा संचय हो जाता है। हल्दी वाली चाय का सेवन इस समस्या को रोकने में मदद करती है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड के स्तर और रक्त शर्करा के स्तर को भी कम करने में भी मदद करता है।

एक सॉसपैन में पानी लें और चुटकी भर हल्दी और अदरक डाल कर उबालें। जब ये उबल जाए तो इसे आंच से उतार कर ठंडा करे और रूम टेंम्परेचर पर आने पर इसे पीएं। अदरक आपकी भूख को कम करेगा और साथ ही हल्दी आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad