श्रेयर अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे उपकप्तान रोहित शर्मा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

श्रेयर अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे उपकप्तान रोहित शर्मा

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उपकप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा फैसला करते हुए विंडीज वनडे सीरीज की तैयारी के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मन बनाया है। जिसकी जानकारी उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को भी दे दी है। मुंबई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मीडिया को जानकारी दी, ‘रोहित हमारे लिए एक या दो मैचों में खेल सकते हैं। रोहित शर्मा श्रेयर अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे।’

आपको बता दें विजय हजारे के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की टीम का चयन 10 अक्टूबर को होना है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 14 अक्टूबर और सेमीफाइनल मैच 17 अक्टूबर से होने हैं। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 21 अक्टूबर से होगा।

एशिया कप में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा ने 105 की औसत से 5 मैचों में 317 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन शतक भी ठोका था। एशिया कप में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 13 छक्के लगाए थे और टीम इंडिया ने बांग्लादेश को फाइनल में हराकर एशिया कप का खिताब जीता था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे,टी20 सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा 24 को इंदौर, तीसरा 27 को पुणे, 29 को मुंबई और पांचवां एक नवम्बर को तिरुवनंतपुरम में होगा। इसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट का पहला मैच कोलकाता में चार नवंबर को, दूसरा छह नवंबर को लखनऊ और तीसरा 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad