एटा। एटा पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए जुगेंद्र सिंह हत्याकांड में शामिल 25-25 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को आज थाना जैथरा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह थाना जैथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान भलौल तिराहे से पुरस्कार घोषित दो बदमाश राजबहादुर और रामानन्द को गिरफ्तार किया। दोनो पर जुगेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में थाना जैथरा पर आईपीसी की धारा 147/148/149/307/302/323 में मुकदमा दर्ज है। लेकिन दोनों दो साल से इस मामले में फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर से 25-25 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित है।
Post Top Ad
Wednesday, 10 October 2018
जुगेंद्र सिंह हत्याकांड में शामिल दो इनामी दो साल बाद गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment