इंश्योरेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

इंश्योरेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने थाना सेक्टर 20 से लोगो को इंश्योरेश व लाभकारी योजनाओं का लालच देकर रूपयों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से , 3,39,000 नगद, 50 एटीएम, 36 मोबाइल, 11 आधार कार्ड, 07 पैन कार्ड व बैंक खातों में जमा 2,80,000 रूपये बरामद किए है।ं
वरिष्ठ पुलिस अधक्षीक डा. अजय पाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर क्राईम व थाना सैक्टर 20 पुलिस की संयुक्त टीम ने इंश्योरेश तथा अन्य लाभकारी योजनाओ का लालच देकर करोडो रूपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड कर 11 लोगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कब्जे से 3,39000 रूपये नगद, 50 एटीएम, 36 मोबाइल फोन, 11 आधार कार्ड, 07 पैन कार्ड आदि तथा खातें में 2,80000 रूपये बरामद किये गये।
आरोपियो की पहचान विश्वजीत, पवन कुमार, प्रशांत कुमार उर्फ दीपक, प्रमोद यादव, पीयूष तिवारी, .संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, कामिल, सचिन तोमर, मृदुल रावत और धर्मेंदर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 20 नोएडा मे आईपीसी की धारा 420/406 का मुकदमा दर्ज कर जेंल भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad