गजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने बीती 07 अक्टूबर को थाना मुरादनगर क्षेत्र में सात साल की बच्ची का अपहरण व दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव छत पर फेंके जाने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने बुधवार को बताया कि बीती 6 अक्टूबर को मुरादनगर निवासी एक शख्स की 07 साल की बच्ची घर के बाहर खेते वक्त गायब हो गई थी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। 7 अक्टूबर की सुबह कोरवाली मस्जिद की छत पर उस गुमशुदा बच्ची का शव मिला था। बच्ची के परिजनों ने मृतका को अगवा कर दुष्कर्म व हत्या किये जाने के आरोप लगाते हुए चार नामजदों के खिलाफ थाना मुरादनगर पर तहरीर दी गई थी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की 07 जांच में जुट गई थी।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आज आरोपियों को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी शिबू उर्फ सहवान पुत्र शहजाद निवासी मुरादनगर और मुजीब पुत्र बहरुबेग निवासी मुरादनगर आपस में मामा-भांजे है। दोनों के कई वर्षों से आपस में समलैंगिक सम्बन्ध है। दोनों एक साथ ही रहते हैं और इनके कमरे में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आता-जाता।
उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतका बच्ची वारदात वाले दिन अपने 4 वर्षीय भाई के साथ पास की दूकान पर फ्रूटी लेने गई थी। वापस आते वक़्त बच्ची अपने भाई को घर भेज कर आरोपी के घर के बाहर पैडी पर बैठ चिप्स लग गई। वहां से आरोपी शिबू बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां शिबू ने बच्ची से दुष्कर्म किया और मुजीब ने बच्ची से आप्राकृतिक कुकर्म किया। बच्ची शोर न मचाए इस लिए दोनों में से एक बच्ची का मुंह दबाए रखता और दूसरा दुष्कर्म करता। आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद नाडे की रस्सी से उसका गला कस कर हत्या कर दी। फिर रात में बच्ची के शव को बोरे में लपेट कर अपने घर की छत पर दिया और दूसरे दिन अजान के वक्त अपने घर से लगी मस्जिद की छत पर बोरा छिपा दिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में उपयोग किये जाने वाले नादे की रस्सी और और बेडशिट बरामद की है।
Post Top Ad
Wednesday, 10 October 2018
मस्जिद की छत पर मिली बच्ची के शव मामले का खुलासा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment