दो साल से फरार इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

दो साल से फरार इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने दो साल से हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तारकर लिया। उसके पास से एक तंमचा व कारतूस बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि बुधवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर महादेव पेट्रोल पम्प के पास से पुरस्कार घोषित बदमाश साकेत कश्यप को गिरफ्तार किया। उन्हांने बताया आरोपी साकेत लक्ष्मीपुरवा थाना रायपुरवा जनपद कानपुर नगर का रहने वाला है। उसके पास से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुये। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दो साल से थाना कोतवाली में आईपीसी की धारा 302, 328 में दर्ज मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर से 25,000 रुपए का पुरस्कार घोषित है। उसके जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad