लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की दुर्घटना पर चिंता एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की है।
श्री यादव ने कहा कि रेलवे की हालत बदतर है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यात्रियों के जान-माल की कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन का सपना दिखाकर लोगों को बहका रहे हैं। जो सरकार रेल पटरियों के रखरखाव और रेलवे के संचालन में अक्षम हैं, वे बुलेट ट्रेन कैसे चलाएंगे?
Post Top Ad
Wednesday, 10 October 2018
प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन का सपना दिखाकर लोगों को बहका रहे : अखिलेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment