नई दिल्ली। वीवो अपने फोन की कीमत में कटौती कर रहा है। कंपनी ने फोन की कीमत में 2000 रुपये की कटौती की है। पहले फोन की कीमत जहां 22,990 रुपये होती थी तो वहीं अब कटौती के बाद यूजर्स फोन को 20,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वीवो वी11 सितंबर के आखिरी महीने में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को मिड रेंज सीरीज यानी की वीवो वी11 प्रो के बाद लॉन्च किया गया था।
स्पेक्स की अगर बात करें तो वीवो वी11, 6.3 इंच के FHD+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 का है। फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी का स्टोरेज दिया गया है।
कैमरे के मामले में फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है यानी की फोन के पीछे 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और साथ में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है।

No comments:
Post a Comment