नवरात्रि पर होम सेक्रेटरी ने दिया बधाई तो आईजी ने किया पुरी सुरक्षा -व्यवस्था का दावा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

नवरात्रि पर होम सेक्रेटरी ने दिया बधाई तो आईजी ने किया पुरी सुरक्षा -व्यवस्था का दावा

 सभी थाना से लेकर अनुमंडल स्तर पर हुई है शांति समिति की बैठक

>> सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए सभी जिला मुख्यालय में बनाया गया हैं सेल

>> मुख्य स्थलों पर लगाया गया है सीसीटीवी, पूजा पंडाल से लेकर मेला बाजार तक तैनात किये गये सुरक्षा कर्मी

>> रावण वध कार्यक्रम से लेकर मूर्ति विसर्जन तक सक्रियता से जुटे रहेंगे पुलिसकर्मी ,मोबाइल पर रहेंगे अपडेट

रवीश कुमार मणि
पटना ( अ सं ) । पुरे देश में बुधवार से नवरात्रि शुरू हो गयी हैं और यह दस दिनों तक चलेगी । सभी जगह पूजा पंडालो और घरों में पूजा -अर्चना शुरू हो गया हैं ।नवरात्रि के अवसर पर बिहार के गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने सभी लोगों को बधाई दिया है तो पटना जोन के आईजी नैय्यर हसनैन खां ने नवरात्रि से लेकर दशहरा और मूर्ति विसर्जन तक के कार्यक्रम में पुरी सुरक्षा -व्यवस्था का दावा किया हैं ।
      दशहरा त्योहार में सुरक्षा -व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जोन के आईजी ,डीआईजी ,एसएसपी ,एसपी को दिशा निर्देश दिया गया हैं ।कोलकाता के बाद बड़े तौर पर बिहार के पटना में दशहरा त्योहार बड़े ही धूम -धाम से मनाया जाता हैं । इसमें पटना गांधी में रावण वध का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा हैं । जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु  जुटते हैं । इसकी सुरक्षा -व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती हैं । ऐसे बिहार के सभी जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर बड़ा कार्यक्रम होता है, कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होती हैं ।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा -निर्देश के आलोक में        जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खां ने नवरात्रि शुरू होते ही बुधवार को अंतिम समीक्षा रिपोर्ट सभी जिले के एसएसपी और एसपी से लिया । जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खां ने पटना सहित 11 जिले में सुरक्षा -व्यवस्था पुरी होने का दावा किया हैं । आईजी ने बताया की नवरात्रि से लेकर दशहरा, रावण वध और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम तक गाइड लाईन जारी किया गया हैं । पुलिस टीम चौबीस घंटे तैनात रहेंगे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad