नायरा के बारे मे कार्तिक ने कही यह बात सुनकर हो जायेगे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

नायरा के बारे मे कार्तिक ने कही यह बात सुनकर हो जायेगे

नई दिल्ली। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का फैंस के बीच क्रेज सालों से बना हुआ है। जो लगातार बढ़ता जा रहा है। इन दिनों तो सीरियल की कामयाबी का आलम ऐसा है कि टीआरपी रेटिंग्स में यह टॉप 2 में बना हुआ है। सीरियल की कहानी में कार्तिक और नायरा की दोबारा शादी का मोड़ दर्शकों को काफी पसंद आया।

वैसे ना सिर्फ टीआरपी रेटिंग्स में बल्कि ऑफ स्क्रीन भी सीरियल के सितारों का जलवा कायम है। कुछ दिन पहले हुए स्टार परिवार अवॉर्ड्स में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स मिले और यह सीरियल स्टार का सबसे कामयाब सीरियल बना।

शो के सितारों ने अवॉर्ड का क्रेडिट देना शुरू कर दिया है। स्टार अवॉर्ड के दौरान कार्तिक को बेस्ट बेटा चुना गया था। कार्तिक ने कहा है कि उनकी इस कामयाबी के पीछे नायरा यानी शिवांगी जोशी का हाथ है। कार्तिक ने अवॉर्ड लेते हुए कहा, ”सिर्फ नायरा की वजह से में एक अच्छा बेटा बन पाया।”

बात अगर सीरियल की कहानी की करें तो उसमें मेकर्स फैंस को जल्द ही बड़ा झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक से शादी के बाद नायरा की तबीयत और ज्यादा खराब होने वाली है। ऐसे में नायरा के साथ आगे क्या यह जानने के लिए फैंस को अपकमिंग एपिसोड्स ही देखने होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad