रणवीर बाबा के आदर्शो पर चलने का शपथ ली कुख्यात रंजीत चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी , किया भव्य आयोजन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

रणवीर बाबा के आदर्शो पर चलने का शपथ ली कुख्यात रंजीत चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी , किया भव्य आयोजन

रवीश कुमार मणि

पटना ( अ सं  ) भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अंतर्गत  बेलाउर गांव में सोमवार को बड़े धूमधाम से बाबा रणवीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने बाबा रणवीर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में चर्चा की। काफी भव्य तरिके से मनाया गया बाबा रणवीर जयंती समारोह का आयोजन बेलाऊर पंचायत की पूर्व मुखिया प्रत्याशी वर्षा चौधरी के नेतृत्व में किया गया ।जयंती समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है ।जहां भोजपुरी के एक से बढ़कर एक गायकों ने भाग लिया।  

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने वहां अपने गायन के माध्यम से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुरी के चर्चित कलाकार व सिने अभिनेता मास्टर गोलू राजा के गीत से शुरू हुआ। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा और आनंदित होकर गीत को सुना और झूम उठे । बाबा रणवीर जयंती समारोह का संचालन करते हुए बेलाऊर गांव निवासी कुख्यात रंजीत  चौधरी की पत्नी व पूर्व मुखिया प्रत्याशी वर्षा चौधरी ने कहा कि बाबा रणबीर की त्याग और सामाजिक समरसता को हम कभी भुला नहीं सकते। आज के युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व से सीखने की जरूरत है। हम सब एक कुशल नागरिक तब बन सकते हैं जब बाबा रणबीर के दिखाए गए पद चिन्हों पर चलकर समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख और दुख में साथ देंगे। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण व ब्रह्मर्षि समाज के कई नामचीन लोग उपस्थित हुये ।

बुटन चौधरी पर भारी पड़ा रंजीत , खुलकर किया ख़र्च

              

सारे दुश्मनी छोड़कर बेलाउर गाँव के नौजवानों ने पुरे गाँव ,समाज में चंदा इकट्ठा किया ।कुख्यात बुटन  चौधरी के परिवार में वर्तमान पंचायत की मुखिया है । जिसने बाबा रणवीर के कार्यक्रम आयोजन में मात्र 250 रूपये एवं मुहर्रम की ताजीया में मात्र 21 रूपया चंदा दिया । वही कुख्यात रंजीत चौधरी में बाबा रणवीर जयंती कार्यक्रम में 5100 रूपये चंदा में दिया एवं हज़ारों आदमियों के भोज की व्यवस्था किया । मुहर्रम में रंजीत चौधरी ने 1000 रूपये दिये । दोनों कुख्यात के चंदा वाली बात भोजपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad