सांसदो के दफ्तर से निकल रहे यूज्ड कंडोम, सफाईकर्मी भड़के | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

सांसदो के दफ्तर से निकल रहे यूज्ड कंडोम, सफाईकर्मी भड़के

लंदन। ब्रिटेन में सांसदों के दफ्तरों से इस्तेमाल किए हुए कंडोम और उल्टियों से गंदी जगहें मिल रही हैं। संडे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों के दफ्तरों से ऐसी चीजें मिलने पर सफाईकर्मियों का गुस्सा भड़क गया है। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया है कि ब्रिटेन में सांसद अपने काम करने की जगह को बर्बाद कर रहे हैं। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों को कथित तौर पर उनके बर्ताव को लिए नए कड़े नियमों सामना करना पड़ सकता है। कॉमन्स अधिकारी एक ‘सेवा समझौते की शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं जो संसद के कार्यक्षेत्रों के उचित उपयोग को कवर करेगा। एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया,इस प्रकार के व्यवहार की आशा आप उन छात्रों से करेंगे जो फ्रेशर वीक पार्टी में मस्ती कर रहे हों, न कि सांसदों और उनके स्टाफ से।रिपोर्ट में कहा गया है कि सफाई कर्मचारी में दफ्तरों की हालत को लेकर नफरत देखी जा रही है और वे तंग आ चुके हैं।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट ने एक सफाई कंपनी के एक कर्मचारी के हवाले से लिखा कि वह सांसदों के बेलगाम व्यवहार का पता लगने पर हैरान नहीं था। सफाई कर्मचारी ने कहा कि उसे जो चीजें देखने को मिलीं, उनके मिलने के बारे में उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि पिछले वर्ष वेस्टमिंस्टर सेक्स स्कैंडल को लेकर चर्चा में रहा था जब संसद की खेल और सामाजिक संघ की प्रबंधक ने एक सांसद के द्वारा उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए तंग करने की शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि एक सांसद ने तो उनका पीछा किया था और यहां तक की उनके शरीर से छेड़छाड़ की थी। इस खुलासे के बाद संघ को बंद कर दिया गया था और उसे नए प्रबंधन को सौंपा गया था।
इसके अलावा यौन दुर्व्यवहार के लिए कई सांसदों को तलब किया गया था, जिनमें से सबसे प्रख्यात रक्षा सचिव सर माइकल फॉलन थे, जिन्होंने पूर्व में महिलाओं के प्रति अपने व्यवहार को स्वीकार करने के बाद कैबिनेट को छोड़ दिया था। फॉलन के सहकर्मी डेमियन ग्रीन को भी उस वक्त कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था जब एक आंतरिक जांच में यह पाया गया था कि उन्होंने अपने सहकर्मियों से कम्यूटर में पाए गए अश्लील साहित्य को लेकर झूठ बोला।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad