घुसपैठियो को देश से बाहर खदेड़ने के लिए बनाये भाजपा की सरकार : अमित शाह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

घुसपैठियो को देश से बाहर खदेड़ने के लिए बनाये भाजपा की सरकार : अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना ‘वोट बैंक’ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर सभी घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।

श्री शाह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा समेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ऐसा कोई गरीब का घर नहीं होगा, जिसमें चूल्हा ना हो। हर गरीब के लिए शौचालय होगा। घुसपैठिये देश से बाहर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले घुसपैठियों को कांग्रेस से लेकर ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार वोट बैंक समझती थी। घुसपैठियों के मुद्दे पर संसद में भी इन सरकार के नुमांइंदों ने रोना रोया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसाम में एनआरसी के बाद घुसपैठियों को पहचान कर बाहर करने का रास्ता मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि 2019 में श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आने पर सभी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए श्री शाह ने कहा कि पार्टी में स्वयं में लोकतंत्र नहीं है, ऐसी पार्टी देश में लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकती है, वह देश का विकास नहीं कर सकती, वह तो केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगी रहती है।

मध्यप्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 14 साल और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के साढे चार साल का कार्यकाल पिछली सरकारों के कार्यकाल पर भारी है। इन सरकारों से विकास की गति बढी है। गांवों में 24 घंटे बिजली, गरीबों को गैस चूल्हा, आवासहीनों को मकान देने की योजनाओं पर अमल हुआ है।

उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया, उसके बाद 1977 में हुए चुनाव में युवाओं ने बड़ा परिवर्तन कर लोकतंत्र को मजबूत करने का जनादेश दिया। उन्होंने भाजपा की अन्य दलों से तुलना करते हुए कहा कि भाजपा में लोकतंत्र जिंदा है, अन्य दलों में परिवार के सदस्य सर्वेसर्वा हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad