नई दिल्ली। प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने ‘बिग बॉस’ के कामयाब सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ‘बिग बॉस 11’ के ‘मास्टरमाइंड’ को अब असल जिंदगी में कई नए दोस्त भी मिल चुके हैं। यह देखा गया था कि बिग बॉस 11 में विकास गुप्ता और हिना खान की दोस्ती में थोड़ी दरार आ गई थी। लेकिन अब लगता है कि दोनों ने सभी गलतफहमियों को दूर कर लिया है और फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं।
इस वक्त हिना खान ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में ‘कोमोलिका’ का किरदार निभाने के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं। विकास गुप्ता ने भी हिना खान की तारीफ करते हुए उन्हें कोमोलिका के किरदार के लिए बेस्ट बताया है। विकास गुप्ता ने कहा, ”हिना खान एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने 8 साल तक अक्षरा का किरदार निभाया। उससे बेहतर यह किरदार कोई नहीं निभा सकता था।”
बता दें कि हिना खान जल्द ही ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में नई ‘कोमोलिका’ बनकर एंट्री करेंगी। विकास गुप्ता भी ‘कसौटी जिंदगी के 2’ का अहम हिस्सा हैं। विकास गुप्ता का कहना है, ”मैंने पार्थ और एरिका से को कह दिया है कि हिना खान ‘कोमोलिका’ के तौर पर सबसे बेहतर साबित होंगी।” विकास गुप्ता जब 17 साल के थे तब भी वह ‘कसौटी जिंदगी के’ की टीम का हिस्सा बने थे।

No comments:
Post a Comment