मथुरा। मथुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां की माँट थाना पुलिस ने सवारी के रूप में लोगो को बैठाकर असलाहो के बल पर लूटपाट करने वाले लिफाफा गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के माल, 03 तमंचे, 02चाकू व 01 बुलेरो कार बरामद हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार-मंगलवार रात थाना माट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राधारानी कट के पास से 05 लुटेरों सदींप चौधरी, रोहित गुर्जर, निर्देश कुमार,निशांत राघव और बबलू कुमार निवासीगण गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट के 5500 रू0 नगद, 01 घड़ी, 01 मोबाईल, 03 तमंचा 315 बोर, 06 जीवित कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 01 बूलेरों प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश संगठत गिरोह के सदस्य है, जो सवारी के रूप में लोगों को बैठाकर रास्ते में असलहें के बल पर सवारियों को लूट लेते हैं। यह गिरोह लिफाफा गिरोह के नाम से कुख्यात हैं, जिनके विरूद्ध जनपद मथुरा के विभिन्न थानों पर लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट आदि के 08 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
लिफाफा गिरोह के पास सदस्य गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment