
शाहजहांपुर। उ.प्र.के पूर्व कैबिनेट मंत्री व नेता जी मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव का समाजवादी सेकुलर मोर्चा शाहजहांपुर जिले में बहुत जल्द तहलका मचाने वाला है। जिलाध्यक्ष के पद पर कट्टर समाजवादी नेता अग्निवेश गुप्ता की नियुक्ति के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ये नई नवेली पार्टी अपनी रणनीत तय करने में जुट गई है।
समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अग्निवेश माजवादी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जनपद से सात आवेदन पत्र जिलाध्यक्ष पद के लिये किये गये थे सभी कद्दावर लोगें ने आवेदन किया था लेकिन हाइकमान ने उन पर भरोसा करते हुये जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगा। राजनीति उन्हे पिता स्व.राधेश्याम समाजवादी से विरासत में मिली है जिन्होंने कभी जाति धर्म को लेकर राजनीति नहीं की स्कूल में हम सब भाई बहन के नाम के आगे जाति नहीं समाजवादी लिखाया। उन्हीं के दिखाये मार्ग पर चलते हुये समाज के सभी वर्गों को शामिल कर जनपद में सेकुलर मोर्चे को मजबूती के साथ खड़ा करेंगे। समाजवादी पार्टी से उपेक्षित लोग समाजवादी सेकुलर मोर्चा से बड़ी तादाद में जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने मजबूत स्थिति में कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर डायनामाइट प्रत्याशी को उतारकर विपक्षी दलों को पटखनी देगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा की 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव जी जो भी दिशा निर्देश देगें उसका पालन जनपद में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं जो समाजवादी सेकुलर मोर्चा से जुड़ना चाहते हैं, उनको बहुत जल्द शामिल किया जाएगा। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नेता गुलजार कुरैशी ने बताया कि दस अक्टूबर को जिलाध्यक्ष अग्निवेश को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा जिसके बाद उनके प्रथम आगमन पर जिले में भव्य स्वागत की रूप रेखा तैयार की गई है। गुर्री चैकी के पास से समर्थकों का काफिला उन्हें अटेंड करेगा उसके बाद शहर में जगह जगह उनका स्वागत होगा। उन्होंने सभी से स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
भाजपा से सांठगांठ होने का सपा के लोग कर रहे भ्रामक प्रचार
पत्रकारों के साथ वार्ता में एक सवाल के जवाब में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के जिला अध्यक्ष अग्निवेश गुप्ता ने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा को भाजपा की बी टीम कहने वाले लोग सपा से जुड़े हुए हैं। भाजपा का मेन वोट वैंक वैश्य समाज रहा है यदि सांटगांठ होती तो वैश्य समाज का जिलाध्यक्ष बनिया नहीं बनाते। सपा के लोग ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते इसलिए वह लोग जनता के बीच दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि समाजवादी सेकुलर मोर्चा की असली जंग भाजपा के साथ ही है।
परिवार जब बढ़ जाता है तो मकान और व्यवसाय अलग हो जाते हैं
भविष्य में चाचा भतीजे एक हो जाने पर कार्यकताओं का क्या होगा ? इस प्रश्न पर अग्निवेश ने कहा कि चाचा भतीजे अलग नहीं हुये एक ही हैं वस दोनों की पार्टी अलग है टीक वैसे ही जैसे परिवार जब बढ़ जाता है तो मकान और व्यवसाय भी बढ़ाने पड़ते हैं।

No comments:
Post a Comment