दिल्ली पुलिस ने मेरठ में छापा मार पकड़ी हथियार फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियारों संग तीन गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

दिल्ली पुलिस ने मेरठ में छापा मार पकड़ी हथियार फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियारों संग तीन गिरफ्तार

मेरठ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उ.प्र. के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में सोमवार देर रात छापा मार कर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें हथियारों को बनाने के लिए मुंगेर बिहार से बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से 84 हथियार और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण व पुर्जे बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक कई दिन पहले दिल्ली पुलिस ने एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा था। उससे मिली जानकारी के आधार पर सोमवर देर रात डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा की गली नंबर दो में फुरकान पुत्र सुलेमान के मकान पर छापा मार दिया। मकान के नीचे की ओर तहखाने में अवैध पिस्टल व तमंचे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक हथियार बनाने की फैक्ट्री से औवेसी हसन, मिंटू और सिद्ध निवासी मुंगेर बिहार पकड़े गए। तीनों आरोपी काफी समय से मुंगेर की पिस्टल, तमंचे बना रहे थे। जोकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में सप्लाई हो रहे थे।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से औवेश हसन, मिंटू व सिद्धू निवासीगण मुंगेर (बिहार) को दबोच लिया। वहां से 40 पिस्टल अधबनी, 15 तमंचे और 29 अधबने तमंचे के अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। जिन्हें सात बोरों में भर कर पुलिस ने ले गई है।
बताते है कि जब बोरी और कट्टे में भरकर दिल्ली पुलिस ले जा रही थी तो लिसाड़ी गेट पुलिस ने संदिग्ध समझकर उनको रोका। तब दिल्ली की स्पेशल सेल ने खुद का परिचय देकर छापामारी की जानकारी दी। उसके बाद दिल्ली पुलिस और लिसाड़ी गेट पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारा। सूत्रां की माने तो इस फैक्टरी को चलाने वाला सरगना सैदुल्लाह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई दिनों से दिल्ली पुलिस उसको तलाश रही थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क से जुड़े हथियार तस्करी में लिप्त अन्य बदमाशो की तलाश में छापेमारी कर रही है।
इस सम्बन्ध में एसएसपी मेरठ अखिलेश कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस और लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी हैं। हथियार काफी मात्रा में बरामद हुए हैं। दिल्ली स्पेशल सेल की सटीक मुखबिरी पर कार्रवाई हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad