पवन सिंह की ’छलकत हमरो’ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

पवन सिंह की ’छलकत हमरो’ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

पटना। भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में शामिल पवन सिंह ने अब गायकी के क्षेत्र में भी झंडा बुलंद किया है। उनके द्वारा फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ के लिए गाए गए गाने ’छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

इस गीत को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 20 करोड़ पार कर गई है। कहा जा रहा है कि भोजपुरी फिल्म इतिहास का यह पहला मौका है जब किसी गाने को यूट्यूब में इतने दर्शक मिले हैं।

इस गाने में पवन सिंह का साथ गायिका प्रियंका सिंह ने दिया है। इस गीत को संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीतकार आजाद सिंह ने इसे लिखा है।

इस अनोखे रिकॉर्ड से प्रसन्न पवन ने मंगलवार को कहा, “श्रोता हमारे भगवान हैं, मैं आज जो भी हूं अपने श्रोताओ के आशीर्वाद से हूं।“

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को सफलता की गारंटी मानी जाता है। पवन सिंह के पीआरओ सोनू निगम ने बताया कि उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं जिसमे ’राजा’, ’लोहा पहलवान’, ’मैंने उनको सजन चुन लिया’ और ’शेर सिंह’ प्रमुख हैं।

चीन ने सुदूर संवेदी उपग्रह लॉन्च किया

बीजिंग, 09 अक्टूबर 2018 (आईपीएन/आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार को दो सुदूर संवेदी उपग्रहों लॉन्च किए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ये दोनों उपग्रह याओगान-32 श्रृंखला के थे। इन्हें लॉन्ग मार्च-2सी रॉकेट के जरिए जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सुबह 10.43 बजे प्रक्षेपित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad