मथुरा। मथुरा के जिला कारागार में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बंदियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया। इससे दोनों घायल हो गए। बीचबचाव में आए दो अन्य बंदी भी घायल हुए हैं।
इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं घायल बंदियों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
वीरपाल को जिला अस्पताल व भोला को जेल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी अशोक हत्या के मामले में पिछले 5 महीनों से जेल में है निरूद्ध है। वहीं वीरपाल और भोला भी काफी समय से जेल में हैं निरुद्ध हैं। घटना को मिनीमाईज करने के लिए जेल प्रषासन अशोक को मानसिक रूप से बीमार बताने में जुटा हुआ है। मंगलवार सुबह अशोक ने सब्जी काटने वाले चाकू से जेल में निरुद्ध वीरपाल और भोला पर हमला कर दिया। दोनों की गर्दन पर हमला किया गया है। बीचबचाव करने आए दो अन्य बंदी भी जख्मी हो गए हैं।
इससे पहले भी हुए हैं गैंगवार
इस घटना से पहले भी जेल में गैंगवार हुए हैं। हाल ही में बडी वादाता मावी और टौंटा गैंग के गुर्गों के बीच हुई गैंगवार की घटना थी। जिसमें जेल के अंदर ही गोली बारी हुई थी। मथुरा से आगरा के लिए ले जाते समय हाथरस निवासी राजेष टोंटा की मावी के गुर्गों ने पुलिस अभिरक्षा में गोली मार कर हत्या कर दी थी।
No comments:
Post a Comment